Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रखर राष्ट्रवादी संत थे जगद्गुरू स्वामी प्रकाशानंदः महाराज

प्रखर राष्ट्रवादी संत थे जगद्गुरू स्वामी प्रकाशानंदः महाराज

हरिद्वार। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने ब्रह्मलीन जगद्गुरू, महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद महाराज की षोडस पुण्यतिथि पर आयोजित भागवत सप्ताह में शिरकत करने के पश्चात बीएचईएल (रानीपुर) में आयोजित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव समारोह में पहुंचकर गुरु रविदास मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना भी की। जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरू स्वामी प्रकाशानन्द महाराज की षोडस पुण्यतिथि पर आयोजित भागवत सप्ताह एवं भण्डारे भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पर श्री महाराज ने कहा कि स्वामी प्रकाशानंद प्रखर राष्ट्रवादी संत थे। उनके राम जन्मभूमि में राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा। वह महान व्यक्तित्व के महापुरुष थे और संस्कृत और संस्कृति के महान संवाहक भी थे।
इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बीएचईएल (रानीपुर) में आयोजित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव समारोह में पहुंचे और मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास को नमन करते हुए कहा कि गुरु रविदास का समानता और समरसता पर आधारित संदेश समाज की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। गुरु रविदास जी उन महान संतों में से एक हैं जिन्होंने समाज में फैली बुराईयों और कुरीतियों को दूर करने के लिए हमेशा जातिवाद को त्यागकर प्रेम से रहने की शिक्षा दी। रविदास जी के अनमोल विचार आज भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments