Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डटनल में फंसे श्रमिकों की कुशलता को जमीअत उलेमा ने कराई दुआ

टनल में फंसे श्रमिकों की कुशलता को जमीअत उलेमा ने कराई दुआ

देहरादून: उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में विगत 9 दिनों से फंसे 41 श्रमिकों की सुरक्षा और सुरक्षित निकासी के लिये जमीअत उलेमा-ए-हिंद की और से दुआ कराई गई है। मदरसा दार-ए-अरकम आजाद कालोनी में जमीअत के प्रदेश सचिव मौलाना अब्दुल मन्नान ने टनल में फंसे श्रमिकों की कुशलता और सुरक्षित बाहर वापसी के लिये दुआ कराई।

उन्होने कहा कि देश के विकास में हमारे श्रमिकों का बड़ा योगदान है, आज आपदा के चलते उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में विगत रविवार से 41 श्रमिक फंसे हुए है। हम सब मिल कर खुदा से दुआ करते हैं कि वह सभी श्रमिक कुशल हों और सही सलामत टनल से बाहर आ जाए।

इस मौके पर जमीअत के जिला उपाध्यक्ष मास्टर अब्दुल सत्तार, शहर अध्यक्ष मुफ्ति राशिद मिफताही, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मौहम्मद शाहनज़र, मौलाना हुसैन अहमद सिद्दीकी, मुफ्ति बुरहानुद्दीन रब्बानी कासमी, मौलाना रागिब मजाहिरी, मौलाना गुलशेर अली, कारी नईम अहमद, मुफ्ति खुशनूद अहमद, मौलाना सुफयान कासमी, मौलाना अब्दुल वाजिद मजाहिरी, मौलाना शोबान कासमी, कारी आरिफ राव, कारी इरफान व बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments