Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजश्ने ईद मिलादुन नबी पर निकाला जुलूस

जश्ने ईद मिलादुन नबी पर निकाला जुलूस

हल्द्वानी: जश्ने ईद मिलादुन नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सरकार की आमद में बनभूलपुरा क्षेत्र में जुलूस निकाला। पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल या रसूल, चमन-चमन कली-कली या अली या अली सरकार की आमद मरहबा आका की आमद मरहबा के नारों से बनभूलपुरा क्षेत्र गूंज उठा। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में पुलिस बल  भी तैनात रहा।

पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल या रसूल के साथ मुजाहिद चैक से शुरू हुआ जुलूस नईबस्ती, इन्द्रानगर बड़ी रोड, छोटी रोड, लाइन नंबर 16, लाइन नंबर 12, चोरगलिया रोड, लाइन नंबर एक से होता हुआ मंगल पड़ाव, जामा मस्जिद, ताज चैराहा, रेलवे बाजार से होकर किदवई नगर से वापस ताज चैराहा पहुंचा। जहां मौलानाओं ने देश की तरक्की और भाईचारे के लिए दुआएं की।

जुलूस में हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी, दर्जा मंत्री मजहर नईम नवाब, शुऐब अहमद, विधायक सुमित हृदयेश, मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला आदि ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। इस दौरान सडकों को भी आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को फल, पानी, सहित बिस्कुट खिचड़ी आदि बांटी गई।

जुलूस के दौरान  समाजसेवियों की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें उबेश राजा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई। उबेस राजा का कहना था कि सफाई करना हर इंसान का फर्ज है इसीलिए जज्बे से लोग सफाई अभियान में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments