Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डजेईई मेन रिजल्टः देहरादून में फिजिक्सवाला (पीडब्लू) के 8 छात्रों ने 99...

जेईई मेन रिजल्टः देहरादून में फिजिक्सवाला (पीडब्लू) के 8 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए

देहरादून। एजुकेशन कंपनी फ़िजिकसवाला (पीडब्लू) ने जेईई मेन सेशन 1 2025 परीक्षा में अपने नतीजे घोषित किये हैं, जिसमें चार राज्य टॉपर्स शामिल हैं। इनमें से एक छात्र ने गुजरात से 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है द्य साथ ही 612 से अधिक छात्रों ने 99.5 पर्सेंटाइल से ऊपर स्कोर किया है, 1359 से अधिक छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से ऊपर स्कोर किया है, 3548$ छात्रों ने 98 पर्सेंटाइल से ऊपर स्कोर किया है, और परिणामों की गिनती अभी भी जारी है।
देहरादून में फिजिक्सवाला के 8 छात्रों ने जेईई मेन सेशन 1 2025 के परिणामों में 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। हिमांशी (99.87), शिवांग ठाकुर (99.71), दिव्यांशी दीक्षित (99.67), युवराज भट्ट (99.56), वैभव (99.40), अथर्व कुमार (99.36), सूरज कुमार पटेल (99.23), हर्षित त्यागी (99.02) शहर में पीडब्लू के शीर्ष  छात्रों में शामिल थे।
चार राज्य टॉपर्स अपनी शानदार उपलब्धियों के साथ इस सूची में सबसे आगे हैं। गुजरात के शिवेन विकास तोशनीवाल ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए, मिजोरम के इशांत वर्मा ने 99.57 पर्सेंटाइल हासिल किए, अरुणाचल प्रदेश के प्रणय कुमार रॉय ने 99.38 पर्सेंटाइल हासिल किए और जम्मू-कश्मीर के कामरान बिलाल भट ने 99.89 पर्सेंटाइल हासिल किए, जो पीडब्लू के मॉक टेस्ट में उनके प्रदर्शन से काफी मेल खाता है। इन छात्रों ने च्ॅ के ऑफ़लाइन सेंटरों (विद्यापीठ और पाठशाला) या फिर ऑनलाइन बैचों से पढ़ाई की थी। यह पीडब्लू के डिजिटल और फिजिकल लर्निंग प्लेटफॉर्म के एकीकृत दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिससे छात्रों को सर्वाेत्तम तैयारी का लाभ मिला। अलख पांडे, अध्यापक,संस्थापक और सीईओ, फिजिक्सवाला, ने कहा, “सभी सफल छात्रों को बधाई। आपकी मेहनत ने बेहतरीन परिणाम दिए हैं। मैं उन छात्रों पर भी गर्व करता हूं, जिन्होंने अपेक्षित परिणाम नहीं प्राप्त किए। हताश न हों, अगले दो महीने आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। सेशन 2 की परीक्षा के लिए नियमित रिवीजन और सेशन 1 के पेपर का अभ्यास करें, क्योंकि परीक्षा का कठिनाई स्तर समान रहेगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें, निरंतर सुधार करते रहें और प्रक्रिया पर भरोसा रखें। हम हर कदम पर आपके साथ हैं।”अप्रैल 2025 में आयोजित होने वाले जेईई मेन सेशन 2 की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए पीडब्लू निरंतर संसाधन, मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान कर रहा है। उनकी तैयारी में सहायता के लिए फिजिक्सवाला ने मंज़िल 2.0 नामक निरूशुल्क एवं संपूर्ण रिवीजन सीरीज़ शुरू की है, जो यु ट्यूब  पर उपलब्ध है, जिससे छात्र कम समय में महत्वपूर्ण विषयों की दोबारा समीक्षा कर सकते हैं और अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments