Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधज्वैलरी शोरूम डकैती: आगरा से लूटी गई थी वारदात में इस्तेमाल कार

ज्वैलरी शोरूम डकैती: आगरा से लूटी गई थी वारदात में इस्तेमाल कार

देहरादून: रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की घटना की परते लगातार खुलती जा रही है। वारदात में प्रयुक्त कार बदमाशों ने जून माह में आगरा से लूटी थी। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में अन्य प्रांतों में दबिश डाल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर रोड स्थित रिलायन्स ज्वैलरी शो रूम में हुई घटना में पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त की गयी आर्टिगा कार को सेलाकुई थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था, उक्त कार का गहन फॉरेंसिक परीक्षण किया गया तो बदमाशों द्वारा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से कार का चेसिस नंबर घिस दिया गया था।

पुलिस द्वारा फॉरेन्सिक की सहायता से कार से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये गये, जिसके आधार पर प उक्त कार को 02 व्यक्तियों द्वारा माह जून में दिल्ली से आगरा के लिये बुक किया गया था, जिनके द्वारा आगरा जनपद के कन्दोली थाना क्षेत्र में चालक को बंधक बनाकर उक्त कार को लूट लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में 10 जून 23 को आगरा में लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच से पुलिस टीम को बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले है, विशेष टीम को आगरा रवाना किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments