Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डजोशीमठ भू धंसाव: अपर मुख्य सचिव की अपील, जनमानस की सहायता के...

जोशीमठ भू धंसाव: अपर मुख्य सचिव की अपील, जनमानस की सहायता के लिए करें अंशदान

देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय सेवा उत्तराखण्ड शासन के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण से जोशीमठ क्षेत्र के अन्तर्गत आयी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित जनमानस की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने की अपील की है।

इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय सेवा के सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित पत्र में अपेक्षा की है| उन्होंने पत्र में लिखा कि वर्तमान में जनपद चमोली के जोशीमठ क्षेत्र के अन्तर्गत आयी प्राकृतिक आपदा से आम जनमानस का जीवन प्रभावित हुआ है। आपदा की इस घड़ी में सभी का परम नैतिक कर्तव्य है कि आपदा से प्रभावित जनमानस को सहायता देने के लिये, आर्थिक सहयोग करने एवं सरकार द्वारा किये जा रहे राहत कार्यों में सहयोगी बने। सहायता धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष, उत्तराखण्ड के भारतीय स्टेट बैंक, सचिवालय शाखा, देहरादून में संचालित खाता संख्या-30395954328, IFSC Code-SBIN0010164 में जमा की जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments