Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डजोशीमठ भू- धंसाव: मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के कहने पर इसरो...

जोशीमठ भू- धंसाव: मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के कहने पर इसरो ने हटाई वेबसाइट से जोशीमठ की तस्वीरें

देहरादून: जोशीमठ भू- धंसाव को लेकर उत्तराखंड के मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) से अनुरोध किया था कि जोशीमठ के धंसने के संबंध में इसरो की तस्वीरें वायरल होने से लोगो के बीच की दहशत स्थिति बन गयी हैI तस्वीरों के संबंध में इसरो या तो अधिकृत बयान जारी करे या फिर ऐसा कुछ नहीं है तो वेबसाइट से तस्वीरें हटा दें। जिसे बाद में हटा भी दिया गया थाI डॉ. रावत चमोली जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं, और वर्तमान में जोशीमठ में कैंप कर रहे हैं।

डॉ. रावत के मुताबिक, उनके अनुरोध पर इसरो ने अब वेबसाइट से तस्वीरें हटा दी हैं। जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर इसरो की ओर से रिपोर्ट जारी गई थी। जिसमें बताया गया है कि 12 दिन में जोशीमठ की जमीन 5.4 सेंटीमीटर धंसी है। इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर की ओर से सैटेलाइट इमेज जारी की गई थी। इसरो की ओर से जारी की सैटेलाइट तस्वीरें से पता चल रहा था कि जोशीमठ शहर 27 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच 5.4 सेमी नीचे धंसा है।

इसरो की रिपोर्ट बताती है कि मिट्टी धंसने से जोशीमठ में आर्मी हेलीपैड और नरसिंह मंदिर भी प्रभावित हुआ है। धंसने का केंद्र 2180 मीटर की ऊंचाई पर जोशीमठ-औली रोड के पास स्थित है।उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री, धन सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने एनआरएससी-इसरो के निदेशक से बात की। कहा कि वे इस समय ऐसी रिपोर्ट कैसे जारी कर सकते हैं।यह दहशत पैदा कर रहा है। उन्होंने मुझे बताया कि वे रिपोर्ट को अपडेट करेंगे। अब, मुझे बताया जा रहा है कि इसे हटा दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments