Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजोशीमठ: दरारो में भरने लगा बरसाती पानी, स्थानीय लोग सदमें में

जोशीमठ: दरारो में भरने लगा बरसाती पानी, स्थानीय लोग सदमें में

जोशीमठ: उत्तराखंड में मॉनसून सक्रिय होने के बाद से जोशीमठ के लोग सहमे और डरे हुए हैं। 6 महीने पहले नगर में पड़ी दरारों के कारण मॉनसून आने के बाद लोगों के मन में डर बैठा है। वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट के अनुसार जोशीमठ में ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम अच्छा न होने के कारण नगर में दरारें पड़ी थीं। पानी का रिसाव होने के कारण इन दरारों ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई लोगों को बेघर कर दिया था। अब बरसात शुरू होने के कारण इन दरारों में बरसात का पानी भर रहा है। बरसात का पानी भरने से दरारें और मोटी व चौड़ी होती जा रही हैं।

चौंकाने वाली बात ये है कि वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट आने के 6 माह बाद भी जोशीमठ के सीवरेज और ड्रेनेज पर किसी प्रकार का काम नहीं हुआ बल्कि जो नगर के प्रमुख नाले इस आपदा के दौरान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे, वह अभी तक क्षतिग्रस्त ही पड़े हुए हैं। इस कारण बरसात के साथ-साथ उन नालों और गदेरो का पानी भी लोगों के घरों में और खेत खलिहानो में घुसकर उन्हें बर्बाद कर रहा है।

इस आपदा के दौरान नगर में क्षतिग्रस्त हुए तमाम नालों और नालियों की मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग की ओर से शासन को 73 करोड़ की कार्ययोजना भेजकर पैसा मांगा गया लेकिन पैसा स्वीकृत नहीं होने की वजह से काम अटका हुआ है।

अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ने कहा कि जैसे ही पैसा स्वीकृत होगा वैसे ही नाले और नालियों को सही करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नगर में 8 ऐसे महत्वपूर्ण बड़े नाले हैं जिनसे नगर की संपूर्ण जल निकासी होती है लेकिन इस आपदा के चलते इन्नालू से जुड़ी सभी नालियां और यह नाले खुद भी क्षतिग्रस्त हैं जिस कारण भूमि में पानी रिसाव की समस्या बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments