Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमनमीत के खिलाफ मुकदमा लिखने पर डीजीपी से मिले पत्रकार

मनमीत के खिलाफ मुकदमा लिखने पर डीजीपी से मिले पत्रकार

देहरादून। पत्रकार मनमीत रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने पर आक्रोशित पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया। डीजीपी ने आश्वासन दिया कि मुकदमें को समाप्त कर दिया जायेगा।
गुरूवार को यहां पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन के बैनर तले पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार से उनके कार्यालय में मिले। उन्होंने कहा कि पत्रकार यूनियन के कोषाध्यक्ष व पत्रकार मनमीत रावत उत्तरकाशी कोतवाली में धारा 155 और 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यूनियन पुलिस के इस कार्य की भर्त्सना करती है। जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है वह सम्बन्धित धारायें उस व्यक्ति पर लगायी जाती है जिसने धार्मिक भावनायें आहात की हों। एफआईआर में बताया गया है कि मनमीत ने चारधाम के सम्बन्ध में और खासकर यमनोत्री में फैली अव्यवस्थाओं पर भ्रामक ग्राउंड रिपोर्ट चारधामः 45 किलोमीटर का जाम, लोग 25 घंटे से फंसे दर्शन के इंतजार में दस की मौत की है। इन प्रकाशित समाचारों में मुख्य रूप से दस लोगों की मौत पर सवाल उठाये गये हैं। जबकि उसी दिन गढवाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने एक पत्रकार वार्ता में पत्रकारो के सवालों का जवाब देते हुए जानकारी दी कि चारधाम मं मौंते दस नहीं, बल्कि 11 हुई हैं। ऐसे में यह आश्चर्य का विषय है कि जब सरकार खुद ही मान रही है कि मौंतो का आंकडा दस से ज्यादा है तो फिर पत्रकार ने भ्रामक खबर कैसे लिख दी। उन्होंने डीजीपी से मनमीत रावत पर किये गये झूठे मुकदमें को वापस लेने की मांग की। डीजीपी अभिनव कुमार ने उनको आश्वासन दिया कि इस मामले में किसी भी प्रकार का पत्रकार का उत्पीडन नहीं किया जायेगा तथा मुकदमें को भी समाप्त किया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल में भूपेन्द्र कण्डारी, नवीन थलेडी, रश्मि खत्री, देवेन्द्र नेगी, संतोष चमोली आदि लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments