Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डबस ने दो पुलिस कर्मियों को कुचला, महिला दारोगा की मौत, एक...

बस ने दो पुलिस कर्मियों को कुचला, महिला दारोगा की मौत, एक घायल

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अजबपुर फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को बस ने कुचल दिया। जिसमें एक पुलिस महिला दरोगा की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गई, जिसका कि अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक महिला दारोगा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना अजबपुर फलाईओवर पर एक निजी बस ने स्कूटी सवार दो महिला पुलिस कर्मियों को कुचल दिया। हादसे में मौके पर महिला सब इंस्पेक्टर कांता थापा की मौत हो गई। दूसरी महिला सिपाही शकुंतला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल पहंुचाया गया। इस सड़क हादसे की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल महिला सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सब इंस्पेक्टर के शव को एंबुलेंस के जरिए मोर्चरी भिजवाया गया है। पुलिस द्वारा बस चालक को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ के लिए ले जाया गया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबध में आगे की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments