Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Friday, August 21, 2026
Homeउत्तराखण्डऋषिकेश में होने वाली पीएम मोदी की रैली को अभूतपूर्व बनाने की...

ऋषिकेश में होने वाली पीएम मोदी की रैली को अभूतपूर्व बनाने की तैयारियों में जुटी भाजपा

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऋषिकेश में होने वाली रैली को अभूतपूर्व बनाने के लिए तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिसके तहत 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में रैली मैदान का भूमि पूजन कर मंच निर्माण शुरू किया जाएगा। साथ ही रैली के संयोजक एवं प्रभारी की नियुक्ति भी कर दी गई है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान ने जानकारी देते हुए कहा कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऋषिकेश के आईडीपीएल हॉकी मैदान पर होने वाली रैली ऐतिहासिक एवम अभूतपूर्व होने वाली है। यह रैली 23 विधानसभा और तीन लोकसभा टिहरी, हरिद्वार और गढ़वाल को जोड़ने वाली है, जिसमे संबंधित कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व रिकॉर्ड संख्या में होने वाला है। इस मैदान का पार्टी के पदाधिकारी द्वारा मौका मुआइना भी किया गया और क्षमता और पार्किंग की दृष्टि से दुरुस्त पाया। वही सभा की तैयारी को लेकर अन्य जरूरी कामों पर विस्तार से चर्चा कर योजना तैयार की गई है। अब तक मिले फीडबैक के अनुसार पीएम मोदी को लेकर कार्यकर्ताओं एवं जनता में जिस तरह का उत्साह नजर आ रहा है उसको देखते हुए जनसभा का शानदार और सर्वाधिक भीड़ जुटना तय है। श्री चैहान ने बताया कि 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा रैली मैदान का भूमि पूजन किया जाएगा इसके बाद इसी दिन मंच निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। वहीं इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पीएम की रैली के लिए प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments