Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डगुप्ताकाशी-केदारनाथ मार्ग पर पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब

गुप्ताकाशी-केदारनाथ मार्ग पर पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब

रूद्रप्रयाग: चैकिंग के दौरान रूद्रप्रयाग पुलिस ने गुप्तकाशी-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक कार से 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद पुलिस संधिग्धों की तलाश में लगातार चैकिंग अभियान चला रही है। चैकिंग के दौरान पुलिस ने भैंसाडी, गुप्तकाशी-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक काले रंग की सेंट्रो कार संख्या- यूके 13-1124 से एक पेटी एमएलडी व्हिस्की के 48 पव्वे, दो पेटी एमएलडी व्हिस्की के 48 पव्वे, पांच पेटी में सोलमेट व्हिस्की के 240 पव्वे तथा चार पेटी सोलमेट व्हिस्की के 96 पव्वे (कुल 12 पेटी विदेशी मदीरा) बरामद की है।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम नागचंद पुत्र कुंदन सिंह निवासी बधाणीताल तहसील जखोली व जितेंद्र सिंह पुत्र कमल सिंह पुंडीर निवासी मक्कूमठ तहसील ऊखीमठ बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गयी शराब अवैध रूप से गुप्तकाशी, गौरीकुंड आदि स्थानों में बिक्री के लिए ले जायी जा रही थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments