Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार के बीच बाजार में नमाज पढ़ रहे आठ लोगों का कटा...

हरिद्वार के बीच बाजार में नमाज पढ़ रहे आठ लोगों का कटा चलान

देहरादून: लखनऊ के लुलु मॉल के बाद अब हरिद्वार के बाज़ार में नमाज को लेकर नया विवाद सामने आया है I हरिद्वार के चिन्मय डिग्री कालेज के पास लगने वाले साप्ताहिक पीठ बाजार में सार्वजनिक स्थल पर नमाज अदा कर रहे आठ लोगों का रानीपुर पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया।

हर सप्ताह हरिद्वार के चिन्मय डिग्री कालेज के पास साप्ताहिक पैठ बाजार लगता है। गुरुवार दोपहर के वक्त किसी ने पुलिस को सूचना दी कि साप्ताहिक पैठ बाजार में आए लघु व्यापारी सार्वजनिक स्थल पर नमाज अदा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने नमाज अदा कर रहे आठ लोगों को पकड़ लिया। 

उनसे कोतवाली ले जाकर पूछताछ की गई I इंस्पेक्टर अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि सभी पर शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया है। उन्हें हिदायत दी गई कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृति न होने पाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments