Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्ड25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब गुरूद्वारे के कपाट

25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब गुरूद्वारे के कपाट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट कर बताया कि 25 मई को पवित्र हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जायेंगे।
शनिवार को यहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट कर श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के कपाट खुलने की तिथि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गुरुद्वारे के पवित्र कपाट 25 मई, 2025 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यात्रा का विधिवत शुभारंभ 22 मई को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में प्रथम जत्थे की रवानगी के साथ होगा। राज्यपाल ने हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों में हुए अवस्थापना कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक हो। राज्यपाल ने ट्रस्ट, शासन और प्रशासन के बेहतर समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि इस यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने इस पवित्र यात्रा की सफलता और श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना भी की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments