Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदार सभा ने फिर जताया सीएम धामी का आभार

केदार सभा ने फिर जताया सीएम धामी का आभार

देहरादून। केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के बीच केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने देवस्थानम विधेयक को खत्म किये जाने और बीते 31 जुलाई को केदारनाथ में आई दैवीय आपदा के त्वरित प्रबंधन के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है। उनका कहना है कि देवस्थानम एक्ट को समाप्त करके मुख्यमंत्री धामी ने तीर्थ पुरोहित समाज, मंदिर के हक हकूक धारियों और केदारघाटी के निवासियों की भावना का सम्मान किया, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं।
सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी करते हुए केदार सभा के अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भगवान केदारनाथ के अनन्य भक्त हैं। जब भी केदार घाटी के लोगों ने उनसे अपने अधिकारों को लेकर गुहार लगाई है तब तब उन्होंने हमारी भावनाओं का सम्मान किया है। देवस्थानम एक्ट लाए जाने से मंदिर के तीर्थ पुरोहित व अन्य सभी हक-हकूकधारियों को केदारनाथ धाम में अपने हितों की रक्षा को लेकर संशय पैदा हो गया था। जब इसका संगठित विरोध किया गया तो मुख्यमंत्री धामी ने बड़ा दिल दिखाते हुए एक्ट को विधिवत रूप से समाप्त कराया। इसके अलावा, बीते 31 जुलाई को दो स्थानों पर बादल फटने से जब केदारनाथ धाम की यात्रा बाधित हो गई थी तो मुख्यमंत्री ने पूरा सरकारी सिस्टम झोंककर महज 15 दिन में पैदल यात्रा को शुरू करवाया। इसके लिए हम मुख्यमंत्री धामी का आभार प्रकट करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments