Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम पहुंचे पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी

केदारनाथ धाम पहुंचे पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी

रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी मंगलवार को बाबा केदार के दर्शन करने केदारनाथ पहुंचे। हेलीपैड पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उनकी अगवानी की. साथ ही तीर्थ पुरोहितों समेत मंदिर समिति ने हेलीपैड पर पंकज मोदी का स्वागत किया। इसके बाद पंकज मोदी सीधे केदारनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा केदार का जलाभिषेक किया। साथ ही रुद्राभिषेक कर पूजा संपन्न की।
बदरी केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने पंकज मोदी को मंदिर समिति की ओर से भगवान केदारनाथ का प्रसाद, अंगवस्त्र, विभूति और रुद्राक्ष की माला भेंट की। उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर पंकज मोदी ने कहा कि वो विगत दो दशक से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन के लिए आते रहे हैं। गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय को लेकर पंकज मोदी ने 2014-15 में बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा-अर्चना अनुष्ठान संपन्न करवाया था। उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी की जीत राष्ट्र की जीत है। वहीं, केदारनाथ यात्रा ने फिर से गति पकड़ी है। रोजाना औसतन 10 हजार से ज्यादा की संख्या में तीर्थ यात्री केदारनाथ के दर्शन को पहुंच रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments