Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम में तीन दिन से जारी है बर्फबारी का सिलसिला

केदारनाथ धाम में तीन दिन से जारी है बर्फबारी का सिलसिला

रुद्रप्रयाग। अप्रैल का महीना शुरू होने के बाद भी उत्तराखंड से ठंड जाने का नाम नहीं ले रही है। बीते तीन दिनों से केदारनाथ धाम बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जिसके चलते बर्फ साफ करने में जुटे मजदूरों के सामने भी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।
हिमालयी क्षेत्रों में ग्लोवल वार्मिंग के बाद आए परिवर्तन के कारण केदारनाथ धाम में समय से बर्फबारी नहीं हो रही है, जहां जनवरी और फरवरी माह में बर्फबारी होनी चाहिए थी, वहीं मार्च माह शुरुआत और अब अप्रैल शुरुआत में बर्फबारी होने से जिला प्रशासन के सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा हो गया है।
मार्च माह के शुरुआती सप्ताह में केदारनाथ धाम सहित पैदल मार्ग पर तेज बर्फबारी के कारण बड़े-बड़े ग्लेशियर बन गए थे। करीब 18 किमी पैदलमार्ग के 12 किमी तक बर्फ जमी हुई थी, जिसे साफ करते हुए 95 मजदूर अब केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। दो दिन पहले मजदूर हेलीपैड तक बर्फ साफ कर चुके थे, मगर अब मजदूरों ने मंदिर मार्ग से भी बर्फ सफाई का कार्य लगभग पूरा कर लिया है, लेकिन केदारनाथ धाम में लगातार तीन दिनों हो रही बर्फबारी मजदूरों की सारी मेहनत पर पानी फेरने का काम कर रही है।
तीन दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम में ताजा बर्फ जम गई है, जिसे साफ करने में मजदूरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों को बर्फबारी के बीच ही काम करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने बताया कि केदारनाथ धाम में तीन दिनों से बर्फबारी जारी है। हालांकि बर्फबारी हल्की हो रही है, जिस कारण ज्यादा दिक्कतें नहीं हो रही हैं। यदि मौसम इसी तरह आगे भी रहा तो दिक्कतें हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments