Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम पहुंचे रिकार्ड तीर्थयात्री

केदारनाथ धाम पहुंचे रिकार्ड तीर्थयात्री

देहरादून। केदारनाथ धाम में सुबह से बादल छाये रहे तथा दोपहर से बारिश शुरू हो गयी वहीं उपरी चोटियों पर बर्फवारी शुरू हो गयी जिससे मौसम पहले से अधिक सर्द हो गया। हालांकि मंदिर समिति तथा प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए अलाव, शैल्टर, गर्मपानी आदि की व्यवस्था की है।
श्री केदारनाथ में बरसात के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रतिदिन अठारह से बीस हजार तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हंै। सोमवार तक कुल 1609913 (सोलह लाख नौ हजार नौ सौ तेरह) तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच गये हैं तथा साढ़े छयालीस लाख से अधिक तीर्थयात्री चारधाम पहुंच गये ंहैं इनमें से सबसे अधिक तीर्थयात्री अभी तक श्री केदारनाथ धाम पहुंचे है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने विगत रविवार को केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया सर्द मौसम के मद्देनजर मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि तीर्थयात्रियों की हर संभव सहायता की जाये तथा मंदिर दर्शन में सुगमता से हों बताया कि यात्रा की शुरुआत से ही बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह भी केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के बीच मौजूद हैं निरंतर यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए है‌। अभी तक 1524798( सवा पंद्रह लाख) तीर्थ यात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे गये है जबकि अभी यात्रा में एक से डेढ़ महीने का समय बाकी है उम्मीद है कि तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments