Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ पहुंचे सीएम धामी ने किए बाबा केदार के दर्शन

केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी ने किए बाबा केदार के दर्शन

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। बाबा केदार का आशीर्वाद लेने के साथ ही सीएम धामी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व मंगल कमान की प्रार्थना की। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शर्क्रवार को केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। हेलीपैड पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की और देश एवं प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर तीर्थयात्रियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के मंदिर में दर्शन करने के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद, अंगवस्त्र एवं रूद्राक्ष माला भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों से भी भेंट की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार केदारनाथ धाम के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। धाम में तीव्र गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी को नई दिशा मिल रही है और स्थानीय जनता को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन के कारण ही तीर्थयात्रियों की संख्या में प्रतिवर्ष वृद्धि हो रही है। साथ ही इस वर्ष आई आपदा के दौरान समय रहते सभी यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ से विशेष लगाव है। बताया कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में दीपोत्सव मनाया गया। दीपावली के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम को फूलों से सजाया गया। तीन नवंबर को भैयादूज के दिन केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं। इसी के साथ गंगोत्री धाम के कपाट दो नवंबर को और यमुनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को बंद होंगे। वहीं 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं मंदिर समिति के अधिकारीगण तीर्थ पुरोहित समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बता दें कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में आज एक नवंबर को ही दीपोत्सव मनाया जा रहा है। दीपावली के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम को फूलों से सजाया गया है। तीन नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं। इसी के साथ गंगोत्री धाम के कपाट दो नवंबर को और यमुनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को बंद होंगे। वहीं 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments