Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने की तैयारियों...

केदारनाथ यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने की तैयारियों में जुटे

रूद्रप्रयाग। आगामी 10 मई से शुरू हो रही केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में संबंधित विभागों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं त्वरित गति से की जा रही हैं।
अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में सोनप्रयाग में यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत डीडीएमए द्वारा बैरिकेटिंग व पेंटिंग का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रा मार्ग में जिन स्थानों पर यात्रा मार्ग ऊबड-खाबड़ हो गया है उनमें पेंचवर्क का कार्य किया जा रहा है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में बर्फवारी के कारण जिन स्थानों में रैलिंग क्षतिग्रस्त हुई हैं उन स्थानों में यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रैलिंग का कार्य किया जा रहा है। साथ ही जिन स्थानों पर यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं उन स्थानों पर दीवार लगाने का कार्य भी त्वरित गति से किया जा रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम से गौरीकुंड यात्रा मार्ग तक डीडीआरएफ, वाईएमएफ, म्यूल टास्क फोर्स एवं सुलभ इंटरनेशल के पर्यावरण मित्रों द्वारा यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में विषम कठिन परिस्थितियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है तथा यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में जो भी कूड़ा एवं प्लास्टिक कचरा पड़ा है उसकी सफाई अभियान तीव्र गति से किया जा रहा है तथा एकत्रित किए गए कचरे को निस्तारण हेतु घोड़े-खच्चरों के माध्यम से काम्पेक्टर सेंटर सोनप्रयाग भेजा रहा है। जिससे कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ एवं साफ सुधरा वातावरण उपलब्ध हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments