Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Tuesday, September 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ उपचुनाव में 130 बूथों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

केदारनाथ उपचुनाव में 130 बूथों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

देहरादून। निर्वाचन प्रक्रिया निर्भीक, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन एवं निगरानी में लगातार नए प्रयास हो रहे हैं। 07 केदारनाथ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला है। उपचुनाव के दौरान 75 फीसदी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरा से वेबकास्टिंग के जरिए लगातार मतदान के केंद्र की निगरानी जिला एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सहित इलेक्शन कमीशन से होती रहेगी।
निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर नए प्रयास होते हैं। इसी क्रम में मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाते हैं ताकि केंद्र की पूरी निगरानी की जा सके। इस प्रक्रिया को वेबकास्टिंग कहा जाता है। अब तक के चुनावों में विधानसभा के मतदान केंद्रों के सापेक्ष 50 फीसदी केंद्रों पर ही सीसीटीवी कैमरा लगाए जाते थे। लेकिन यह पहली बार है जब किसी विधानसभा के 75 फीसदी बूथों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं। मंगलवार शाम तक 173 के सापेक्ष 130 केंद्रों में सीसीटीवी लगने के बाद क्रॉस चेक भी कर लिए गए हैं। वहीं निर्वाचन प्रक्रिया में इस्तेमाल हो रही 205 गाड़ियों में जीपीएस भी इंस्टॉल किया गया है ताकि गाड़ियों गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा सके। मुख्य निर्वाचन कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में वेबकास्टिंग एवं जीपीएस की मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। संबधित नोडल अधिकारी इसकी पूरी निगरानी करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments