Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमानसून को ध्यान में रखते हुए कोटद्वार में चल रहे कार्यों की...

मानसून को ध्यान में रखते हुए कोटद्वार में चल रहे कार्यों की स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने की समीक्षा

देहरादून। अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखण्ड ऋतु खण्डूडी भूषण ने यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास आर-1 पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ आगामी मानसुन को ध्यान में रखते हुए, विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में खो नदी पर बन रही आर० सी०सी० सुरक्षा दीवार, सिद्धबली सेतु, व गाड़ीघाट पुल का सुरक्षात्मक कार्य व रिवर ट्रेंचिंग निर्माण कार्य को सावधानी से करने का निर्देश किया।
गत वर्ष 2023 की आपदा में उपरोक्त दोनों पुलों सहित कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के 7 अन्य पुलों को भी भारी नुकसान हुआ था। सुखरो नदी पर चिल्लरखाल-सिगड्डी, पाखरो मार्ग के लिए एक सेतु का विभागीय स्वीकृति होने पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने खुशी व्यक्त की। जनहित में अध्यक्ष विधानसभा ने सेतु निर्माण का कार्य आचारसंहिता के बाद अतिशीघ्र प्रराम्भ करने पर को कहा। साथ ही राज्य आपदा न्यूनीकरण के अन्तर्गत जीतपुर रतनपुर क्षतीग्रस्त मोटर मार्ग का आंगणन पुनः शासन में प्रेषित करने के आदेश अधिकारियों को दिये।
कलालघाटी -मावाकोट मार्ग के मध्य मालन नदी पर आर०सी०सी०डबल लेन स्पान पुल निर्माण में वन विभाग से यथाशीघ्र अनापत्ति लेने को विभागीय अधिकारियों को कहा। बैठक में प्रमुख अभियन्ता डी०के०यादव ,चीफ इन्जनियर ओंम प्रकाश ,एस०सी०गोरव थपलियाल, कन्सलटेंट वी०के०चमोली, तकनीकी सलाहाकार सी०एम०पाण्डेय अधिशासी अभिन्यता डी०पी० सिंह, टी०एस०विजल्वाण आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments