Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedकेजरीवाल को चुनौती नहीं मानता: मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

केजरीवाल को चुनौती नहीं मानता: मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

देहरादून: हरियाणा कांग्रेस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आम आदमी पार्टी प्रमुख व दिल्ली के मुखियामंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला हैं| उन्होंने कहा कि मैं केजरीवाल को चुनौती के रूप में नहीं देखता हूं।

पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपनी सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। लेकिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को चुनौती नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि राज्य में उनकी सियासी जंग भारतीय जनता पार्टी से है।

प्रेस वार्ता में जब हुड्डा से पूछा गया कि आप के बढ़ते कद के चलते कांग्रेस के लिए सत्ता में वापसी मुश्किल हो सकती है, तो इसपर उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बदलाव चाहते थे और उन्होंने आप को एक विकल्प के तौर पर देखा हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा के लोगों के लिए कांग्रेस पहले से ही एक विकल्प है।

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं केजरीवाल को चुनौती के रूप में नहीं देखता हूं। उन्होंने पहले सभी 90 विधानसभा सीटों और 10 लोकसभा सीटों पर लड़ा था, लेकिन एक भी नहीं जीत पाए थे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के लिए आम आदमी पार्टी जोखिम नहीं है, हमारी जंग भाजपा के साथ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments