Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल ने खेला इशारों में खेल, केंद्र सरकार को बताया हिरण्यकश्यप

केजरीवाल ने खेला इशारों में खेल, केंद्र सरकार को बताया हिरण्यकश्यप

देहरादून: शराब घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया को लेकर भाजपा और आप एक दुसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं गवा रहे है I जिसके चलते पलटवार करते हुए केजरीवाल ने केंद्र सरकार को हिरण्यकश्यप ही कह डाला I

केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट में लिखा कि, ‘हिरण्यकश्यप अपने आपको भगवान मान बैठा था। उसने प्रह्लाद को ईश्वर की राह से रोकने के अनेक प्रयत्न किए, ज़ुल्म किए आज भी कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे हैं। देश और बच्चों की सेवा करने वाले प्रह्लाद को कारागृह में डाल दिया पर न प्रहलाद को वो तब रोक पाए थे, न अब रोक पाएंगे।’

गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का एक पोस्टर जारी कर उन्हें घोटालेबाज बताया है और केजरीवाल को उनका सरगना बताने की कोशिश की है। भाजपा ने पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र तो झांकी है, इनका सरगना केजरीवाल अभी बाकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments