Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डखड़गे-राहुल ने की मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के वोटरों से बढ़-चढ़कर मतदान करने...

खड़गे-राहुल ने की मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के वोटरों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मतदाताओं से और खासकर युवाओं से बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील करते हुए कांग्रेस को बहुमत में लाने का आग्रह किया है।  

खड़गे ने कहा “मध्य प्रदेश के साढ़े आठ करोड़ लोग आज जीतेंगे, क्योंकि वे परिवर्तन के लिए एकजुट हैं। हमारा पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से आग्रह है कि वे इस बदलाव के आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर मतदान अवश्य करें। रोज़गार के नए आयाम आपका इंतज़ार कर रहें हैं और आप प्रदेश के भर्ती घोटालों से मुक्ति पाएंगे। हमारी माताओं-बहनों का बहुमूल्य वोट महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा चक्र खड़ा करेगा, जिससे वो स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर होंगी।” 

उन्होंने किसानों दलित और आदिवासियों से कहा ‘“हमारे किसान, खेत-मज़दूर भाई-बहन, फ़सल के लिए बेहतर दाम पाएंगे और उनके एक वोट से उनका क़र्ज़ माफ़ होगा। हमारे दलित, आदिवासी व पिछड़े समाज के लोग रोज़ाना हो रहे अत्याचार से छुटकारा पाएंगे और न्याय प्रणाली में विकास के प्रबल भागीदार बनेंगे।” 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा “आपके एक वोट की शक्ति – छात्रों को आर्थिक मदद, स्वास्थ्य व पेयजल का अधिकार व इलाज के लिए निःशुल्क बीमा, जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। … तो बढ़ाइये हाथ वोटिंग बटन पर और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का जमकर प्रयोग कीजिए। विजयी होगा मध्य प्रदेश, बेहतर बनेगा अपना देश।”

गांधी ने कहा “मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का तूफान आ रहा है – भारी बहुमत के साथ। घरों से निकल कर, आज करें बड़ी संख्या में मतदान – और, चुनें गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के भरोसे वाली कांग्रेस की सरकार।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments