Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डकिशोरी दुष्कर्म और हत्याकांडः महिला कांग्रेस ने किया एसएसपी कार्यालय का घेराव

किशोरी दुष्कर्म और हत्याकांडः महिला कांग्रेस ने किया एसएसपी कार्यालय का घेराव

हरिद्वार। किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म फिर हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। ज्योति रौतेला के मुताबिक प्रदेश में एक साल 11 महीने के अंदर करीब 1500 रेप की वारदातें हो चुकी है। अन्य जिलों के मुकाबले हरिद्वार जिले में महिला के साथ हुई अपराधों की संख्या दोगुनी है।
ज्योति रौतेला का आरोप है कि इस तरह की वारदातों में ज्यादातर बीजेपी के नेताओं की संलिप्ता पाई जाती है। ऐसा लगता है कि जैसे प्रदेश सरकार इन लोगों को संरक्षण दे रही है। जिस वजह से ऐसे लोगों के अंदर कानून का कोई डर नहीं है। ज्योति रौतेला ने सरकार से मांग की है कि 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप करने वाले और उसकी हत्या की करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इसके अलावा ये केस भी फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने एसपी सिटी को भी ज्ञापन दिया है। ज्योति रौतेला ने कहा कि यह घटना पूरे प्रदेश के लिए शर्मिदगी की बात है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी पूर्व बीजेपी नेता आदित्य राज सैनी समेत तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments