Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकुमाऊं कमिश्नर ने पकड़ा मिलावटी मावा

कुमाऊं कमिश्नर ने पकड़ा मिलावटी मावा

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई की हैं। कमिश्नर दीपक रावत अपने कैंप ऑफिस से ओके होटल, बेस हॉस्पिटल होते हुए डीके पार्क का निरीक्षण करते हुए रामलीला मोहल्ला पहुंचे। जहां उन्होंने मावे के आढ़ती के यहां छापेमारी की. उन्होंने देखा कि दुकान में भारी मात्रा में मावा रखा हुआ है, जो काफी दिन पुराना है। जिसके बाद उन्होंने मावा आढ़ती से पूछताछ की।
मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय समेत खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। जहां पर पाया गया कि खोया (मावा) में मिलावट है जो रामनगर के ढैला और टांडा के खत्ते से आता है। जिसके लेनदेन का भी हिसाब काफी गड़बड़ मिला। मावे का सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिया गया है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा, फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मावे के सैंपल लिए गए हैं, जिनको टेस्ट के लिए लैब भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह का कहना है कि मावे की जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर मावे को नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत समय-समय पर छापेमारी कर निरीक्षण करते रहते हैं। साथ ही अनियमितता मिलने पर मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते दिखाई देते हैं। आज भी हल्द्वानी में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वहीं कुमाऊं कमिश्नर की छापेमारी से मावा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments