Latest news
कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत एईएसएल देहरादून के यश महावर ने जेईई मेन्स में ऑल इंडिया रैंक 1633 हासिल की उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 10वीं में 90.77 और 12वीं में 83.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं हुए पास उत्तराखण्ड में स्थापित होगा फायर सर्विस का विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्रः सीएम धामी नया वक्फ कानून जनहित के लिए लाया गया ऐतिहासिक फैसलाः सीएम धामी ईगो छोड़ धारा 163 अन्तर्गत प्रदत्त निर्देशों के क्रियान्वयन व समन्वय में नजर आए मुझे सभी अधिकारीः डीए... राज्य सरकार विश्वविद्यालयों के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्धः सीएम मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी तेज सनफॉक्स ने मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में पहला मरीज अनुभव केंद्र शुरू किया उत्तराखंड के बारहनाजा मिलेट्स के उत्पादन को नए तौर-तरीकों से उत्पादित करने की सरकार की बड़ी पहलः जोशी

[t4b-ticker]

Saturday, April 19, 2025
Homeउत्तराखण्डभूस्खलन से गौशाला ध्वस्त, छह बकरियां जमींदोज

भूस्खलन से गौशाला ध्वस्त, छह बकरियां जमींदोज

कपकोट: वर्षा से एक गौशाला के पीछे भारी भूस्खलन हो गया। जिससे छह बकरियां मलबे में जिंदा दफन हो गई हैं। 14 बकरियों को बचा लिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कपकोट तहसील के ढोक्टी, कर्मी गांव में रविवार की रात हुई भारी वर्षा से बलवंत सिंह पुत्र मोहन सिंह और धाम सिंह पुत्र केशर सिंह की गौशाला के पीछे भूस्खलन हो गया। गौशाला में बकरियां थीं। छह बकरियां मलबे में दब कर मर गईं हैं। जबकि 14 बकरियों को स्थानीय लोगों ने मलबे से निकाल लिया है। उन्हें हल्की चोट आई है।

बताया जा रहा है कि कर्मी गांव में फिर से भूस्खलन होने से लोगों की नींद उड़ गई है। गांव के गोकुल देव ने बताया कि वर्षा के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। बीती रात हुआ भूस्खलन भारी था। जिसके कारण दो बकरी पालकों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। इधर, उपजिलाधिकारी कपकोट मोनिका ने बताया कि राजस्व पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंच गई है। प्रभावित ढोक्टी गांव के हैं। गौशाला कर्मी में थी। गौशाला के पीछे से भूस्खलन हुआ है। दैवीय आपदा के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments