Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डडोईवाला क्षेत्र में देर रात शिव मंदिर को तोड़ा,लोगों में आक्रोश

डोईवाला क्षेत्र में देर रात शिव मंदिर को तोड़ा,लोगों में आक्रोश

देहरादून: डोईवाला क्षेत्र में लच्छीवाला व कुआवाला के मध्य लच्छीवाला वन रेंज में बने शिव मंदिर को देर रात्रि तोड़ दिया गया। मंदिर तोड़े जाने की सूचना पर लोगों में नाराजगी है और सोशल मीडिया के माध्यम से वह सरकार के प्रति भी अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

खास बात यह है कि मंदिर तोड़े जाने को लेकर जहां वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। तो वहीं उनके अधीनस्थ अधिकारी मामला संज्ञान ना होने की बात कह रहे हैं। इससे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यह मंदिर वन विभाग की ओर से ही तोड़ा गया है या किसी अन्य असमाजिक तत्व ने इस मंदिर को तोड़ा है।

हालांकि यह मंदिर दड्ढ़ेश्वर महादेव शिव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है और यहां पर शिवरात्रि के दिन मेला व भंडारा आदि का आयोजन भी समय-समय पर होता रहता है। सावन माह से पूर्व इस मंदिर को तोड़े जाने से शिव भक्तों की आस्था भी आहत हुई है। वहीं मंदिर को तोड़े जाने के बाद भगवान की मूर्तियां भी खंडित रूप से उसी स्थान पर पड़ी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments