Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमामूली बात पर चले लाठी डंडे, तीन लोग घायल

मामूली बात पर चले लाठी डंडे, तीन लोग घायल

श्रीनगर गढ़वाल। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर बागवान इलाके में ऋषिकेश की तरफ आ रहे तीन युवकों ने मामूली बात पर तीन अन्य लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर कार सवार तीन युवक श्रीनगर की तरफ आ रहे थे। तभी बागवान के पास उनकी कार स्थानीय शख्स की खड़ी कार से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद कार सवार तीनों युवक घटनास्थल से जाने लगे। जिस पर शख्स ने उनसे हर्जाना मांग लिया। शख्स का कहना था कि उसकी कार को काफी नुकसान हुआ है। जिसकी वो भरपाई करें. जिस पर विवाद हो गया।
पहले तो तू-तू मैं-मैं हुई, लेकिन बाद में मामला बिगड़ गया। जहां आरोप है कि कार सवारों ने मुकेश लिंगवाल, नरेंद्र लिंगवाल और ज्ञानसिंह की लाठी डंडों से हमला कर दिया. हमले में तीनों बुरी तरह घायल हो गए. जिसके बाद स्थानी लोगों ने तीनों को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती किया. घायल तीनों लोग कीर्तिनगर विकासखंड के भण्डाली गांव के रहने वाले हैं।
उधर, पीड़ितों की शिकायत पर मारपीट करने वाले तीनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़ित मुकेश लिंगवाल और नरेश लिंगवाल ने बताया कि ऋषिकेश से श्रीनगर जा रहे तीन युवकों ने पहले तो उनके वाहन पर जोरदार टक्कर मारी फिर उसके बाद में उन्होंने गलती मानने की बजाय उनपर ही लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments