Latest news
सीएम धामी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि वे केवल प्रशासनिक मुखिया नहीं, बल्कि आमजन की पीड़ा को समझ... राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री ने किया जेपी नड्डा का स्वागत ट्रांसजेंडर समुदाय ने धूमधाम से बनाया ट्रांसजेंडर अधिकार दिवस बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर मंदिर परिसंपत्तियों, विश्राम गृहों, संस्... डीएम के आदेश पर उच्च न्यायालय ने लगाई मोहर मानवता के उत्थान में चिकित्सकों की अहम भूमिकाः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल पक्षधर थे डा. अंबेडकरः राज्यपाल हम देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने को संकल्पबद्धः सीएम धामी उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2025 द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 21 मई को खुलेंगे

[t4b-ticker]

Wednesday, April 16, 2025
Homeउत्तराखण्डभूमि पूजन कर किया सेवाओं का शुभारंभ

भूमि पूजन कर किया सेवाओं का शुभारंभ

देहरादून। गुरुदेव आशुतोष महाराज के दिशा-निर्देशन में संस्थान विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों द्वारा समाज उत्थान एवं विश्व शांति के लक्ष्य को पूर्ण करने में निष्काम भाव से संलग्न है। इसी कड़ी में संस्थान की ओर से भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम 6 और 7 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में कार्यक्रम स्थल पर विधिवत रूप से भूमि पूजन कर सेवाओं का शुभारंभ किया गया। जिसमें गुरुदेव के ब्रह्मज्ञानी शिष्यों एवं शिष्याओं ने भाग लेकर समस्त समाज के लिए ईश्वर के चरणों में प्रार्थना अर्पित की। कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों व संदेशों को समाज के समक्ष रखा जाएगा, जिसमें गुरुदेव के प्रचारक शिष्य अपनी ओजस्वी वाणी से प्रवचन करेंगे तथा युवा शिष्य नृत्य-नाटिका, डांस बैलै इत्यादि द्वारा भगवान श्री कृष्ण की दिव्य लीलाओं को प्रस्तुत कर ईश्वर उपासना का संदेश देंगें। कार्यक्रम में संस्थान के सामाजिक प्रकल्पों की प्रदर्शनी सहित विभिन्न झाँकियाँ भी लगाई जाएंगी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के माध्यम से समाज को अध्यात्म से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोग ईश्वर की शाश्वत भक्ति से जुड़ कर अपने जीवन का कल्याण कर सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments