Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमसूरी में विन्टरलाइन कार्निवाल का शुभारम्भ

मसूरी में विन्टरलाइन कार्निवाल का शुभारम्भ

देहरादून। पहाड़ांे की रानी मसूरी में आज ‘विन्टरलाईन कार्निवाल-2023’ का प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल एवं स्थानीय विधायक केबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं जिलाधिकारी सोनिका द्वारा कार्यक्रम का विधिवत् शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मसूरी जो कि देश के सबसे सुन्दर हिल स्टेशन में से एक है, तथा मसूरी में जिस प्रकार से पर्यटकों की भीड़ है, ये सभी देश-विदेश में एम्बेसडर का कार्य करते हुए देश-दुनिया में मसूरी के कार्निवाल एवं उत्तराखण्ड राज्य की सुन्दरता एवं संस्कृति के बारे में बताएंगें तथा इससे मसूरी को इसका फायदा मिलेगा साथ ही संस्कृति के प्रसार का भी लाभ मिलेगा। राज्य बनने के बाद पर्वतीय गीत, संस्कृति, पर्वतीय व्यंजन का प्रचलन बढा है, पहाड़ी भोजन एवं व्यंजनों जो पौष्टिकता वह पूरी देश-दुनिया की मांग है। मिलिट्स की मांग दुनिया में बढी है, मिलिट्स हमारे पर्वतीय भोजन में है, यहां पर टूरिस्ट पर्वतीय खाने की विशेषता जानेगें, जिससे कृषि क्षेत्र मिलिट्स के उत्पादन तथा बाजार की संभावनाएं बढेंगी। स्थानीय विधायकव कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से होती है। विन्टरलाईन कार्निवाल के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य की संस्कृति प्रदर्शित होती है, कार्निवाल में देश-विदेश से पर्यटक सैलानी आते हैं तथा इसका आनन्द लेते हैं, आज पूरे प्रदेश की झलक मसूरी कार्निवाल में प्रदर्शित हो रही है, जो कि संस्कृति के आदान-प्रदान का बहुत बड़ा माध्यम है। उन्होंने इसकी सफलता की कामना की तथा आहवान किया कि मसूरी आए और इसका लुप्त उठाएं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल आयेाजित किया जा रहा है इस वर्ष कार्निवाल 27 से 30 दिसम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। फूड फेस्टिवल भी कार्निवाल के साथ किया जा रहा है, अलग-2 तरह के पकवान-व्यंजन के लिए स्टॉल लगाए गए है, सभी की रूचि को ध्यान में रखते हुए कार्यकम रखें गए हैं, अलग-2 एक्टिविटी रखी गई हैं, पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों की पसंद के अनुसार भी कार्यक्रम रखे गए हैं ताकि पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग भी कार्निवाल का लुप्त उठा सकें।
पहाड़ो की रानी मसूरी में विंटरलाईन का नजारा देखने के लिए देश विदेश से सैलानी पहुंचते हैं। माना जाता है कि विंटरलाईन विश्व में कुछ स्थानों पर देखी जाती है स्विट्जरलैंड में तथा जिनमें भारत के मसूरी, प्रमुख स्थल है। मूसरी विन्टरलाईन कार्निवाल का उद्देश्य पहाड़ों की रानी मसूरी की खूबसूरती को दिखाने तथा राज्य की संस्कृति एवं स्थानीय परम्परा, व्यंजन, उत्पाद को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक होने वाले इस मसूरी महोत्सव में राज्य की संस्कृति के साथ ही देश के अन्य राज्यों के पारम्परिक नृत्य एवं विधाओं को दर्शाते कार्यक्रम, एडवेंचर स्पोर्टस, कार्यक्रम में साईकिल रैली, हार्ले डेविडसन बाइक रैली, साहसिक खेल, विन्टेज कार रैली, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, स्टार नाईट आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जो मसूरी आए सैलानियों को अपनी ओर आकर्षिक करते हैं। इसके अतिरिक्त नेचर वॉक, हेरिटेज वॉक, नेचर फोटोग्राफी, ट्रैकिंग , बर्डवाचिंग कार्यक्रम, जार्ज एवरेस्ट म्यूजियम विजिट, बॉली बॉल, कराटें, स्केटिंग, रॉक क्लाईमिंग के साथ ही फूड स्टॉल आदि कार्यक्रम हैं।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments