Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश मे कानून व्यवस्था पटरी पर, हर घटना की होती है जांच...

प्रदेश मे कानून व्यवस्था पटरी पर, हर घटना की होती है जांच और खुलासाः चौहान

देहरादून। भाजपा ने कहा कि प्रदेश मे कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के आरोप निराधार और तथ्यपरक है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि कानून के राज मे सबकी सुनवाई और मामलों के खुलासे तथा कार्यवाही हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी के रिजार्ट मे हुई युवती की मौत पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस कप्तान खुद मामले पर नजर बनाये हुए है तहकीकात के बाद पूरी स्थिति सामने आयेगी। उन्होंने प्रकरण को अंकिता से जोड़ने को कांग्रेस की अवसरवादी चाल बताते हुए कहा कि भाजपा के लिए से सभी बेटियां एक समान है।
चैहान ने कहा कि उत्तरकाशी के अमृता प्रकरण मे एसआईटी जांच चल रही है और वह 5 दिन मे जांच रिपोर्ट देगी। एसआईटी जांच मे जिले से बाहर के अधिकारी जांच कर रहे है। तीन सदस्यीय डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमोर्टम किया है। जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता के हत्यारे भी गहन जांच प्रक्रिया के बाद सलाखों के भीतर हैं
प्रदेश भर मे अधिकांश मामलों मे जांच के बाद खुलासे और कार्यवाही हुई है। जिन मामलों मे खुलासे नही हुए उनमे जाँच चल रही है। चैहान ने कहा कि आज थाने चैकियों मे रिपोर्ट दर्ज करने के लिए भटकना नही पड़ता, बल्कि आनलाइन एफआईआर तक दर्ज हो रही है और पुलिस को कड़े निर्देश दिये गए है। लोगों का कानून व्यवस्था मे भरोसा बढ़ा है। हालांकि पूर्व मे गैर कांग्रेसी सरकारों मे कार्यवाही तो दूर लोगों की शिकायते तक दर्ज तक नही होती थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments