Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा संसद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भाजपा संसद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

-सील क्षेत्र में निर्माण कार्य किए जाने का है आरोप

देहरादून: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भाजपा सांसद साक्षी महाराज समेत पांच लोगों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ऋषिकेश के आईडीपीएल पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साक्षी महाराज समेत पांचों पर आरोप है कि उन्होंने ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में सील निर्माण को तोड़कर निर्माण कार्य कराया हैI

मामले के मुताबिक उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने आमबाग और विस्थापित क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों को सील किया था, लेकिन बिल्डर सील को तोड़कर निर्माण कार्य कर रहे थे। इस पर एमडीडीए की ओर से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें भाजपा सांसद साक्षी महाराज का नाम भी शामिल है।

एमडीडीए के सहायक अभियंता सुरजीत सिंह रावत के अनुसार, सांसद साक्षी महाराज, मंजुला पटेल, मुकेश जैन, कृष्णा और मनोज, आईडीपीएल चौकी पर पांच निर्माणाधीन संरचनाओं के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। बताया कि सचिव और एसडीएम को ध्वस्तीकरण कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments