Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगोर्खाली सुधार सभा के जीर्णोद्वार कार्य का शिलान्यास किया

गोर्खाली सुधार सभा के जीर्णोद्वार कार्य का शिलान्यास किया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गोर्खाली सुधार सभा सभागार, गढ़ी कैंट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत रू.98.18 लाख की लागत से गोर्खाली सुधार सभा के जीर्णोद्वार कार्य का शिलान्यास किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि गढ़ी डाकरा में पेयजल की सुचारू उपलब्धता। सामुदायिक भवन का निर्माण, वीरपुर पुल का निर्माण। विद्युत बिल जमा करने का सेंटर स्थापित, लाइट, खंबे चैकों का सौंदर्यकरण। छावनी अस्पताल का उच्चीकरण, गोरखाली सुधार सभा में कंप्यूटर आदि जैसे कार्य किए जा चुके है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में सरकार प्रदेश का चहूंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए विकल्प रहित संकल्प के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरु की गई है। किसानों से लेकर जवान तक और शहर से लेकर गांव तक हर वर्ग और क्षेत्र के लिए लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर गोर्खली सुधार सभा अध्यक्ष पदम थापा, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, कमली भट्ट, सुरेंद्र राणा, संध्या थापा,विष्णु गुप्ता, प्रभा शाह, राजन क्षेत्री, वंदना बिष्ट, ब्रिगेडियर पी.एस.गुरुंग सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments