Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकिशोर न्याय व्यवस्था पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

किशोर न्याय व्यवस्था पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

देहरादून। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग, ग्राफिक एरा डीम्ड युनिवर्सिटी, देहरादून द्वारा सेमिनार हॉल मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के सहयोग से भारत में किशोर न्याय व्यवस्था विषय पर एक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून हर्ष यादव एवं विभागाध्यक्ष डॉ0 प्रभा लामा व अन्य द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया।
 शिविर में  मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून हर्ष यादव द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों/छात्र-छात्राओं को भारत के संविधान की उद्देशिका, भारत के संविधान में ‘न्यायश्, अनुच्छेद 14 में वर्णित समता का अधिकार, भारतीय न्याय व्यवस्था, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति का गठन एवं कार्य, मोटर वाहन अधिनियम, जनपद देहरादून में नशे की समस्या, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के कार्य आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग, ग्राफिक एरा डीम्ड युनिवर्सिटी, देहरादून की विभागाध्यक्ष डॉ0 प्रभा लामा द्वारा कार्यक्रम के आयोजन एवं सहयोग के संबंध में प्रध्यापकगण, छात्रों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग, ग्राफिक एरा डीम्ड युनिवर्सिटी, देहरादून की विभागाध्यक्ष डॉ0 प्रभा लामा, डॉ0 निधि त्यागी सहित अन्य प्रध्यापकगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के शिवानी मौर्या, उमेश्वर सिंह रावत,  त्रिलोचन जोशी आदि अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments