Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र

मंत्री गणेश जोशी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र

देहरादून। सूबे के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा है। मंत्री ने आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत मसूरी विधानसभा क्षेत्र में छूटे मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर नई मतदाता सूची जारी करने के निर्देश दिए।
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने पत्र के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत नगर निगम द्वारा जारी मतदाता सूची में कई क्षेत्रों के अत्यधिक संख्या में मतदाताओं के नाम छूटे हैं, जिससे आगामी नगर निकाय चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पायेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर नई मतदाता सूची जारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। जिससे सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अंकित हो और समस्त जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments