Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमेरी छवि को खराब करने के आशय से पत्र वायरल किया गयाः...

मेरी छवि को खराब करने के आशय से पत्र वायरल किया गयाः मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एम०डी०डी०ए० कालोनी, डालनवाला, देहरादून में मस्जिद निर्माण हेतु प्लॉट आवंटन करने के संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर और सोशल मीडिया में वायरल पत्र को लेकर नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में पत्रकार वार्ता की।
मंत्री ने कहा कि जिस पत्र को सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है, वह उनका है ही नहीं। उन्होंने कहा कि “मैं हिंदू धर्म के ब्राह्मण जाति से हूँ और मस्जिद निर्माण जैसा कोई काम मैं कैसे कर सकता हूँ?” मंत्री बोले कि यह मेरी छवि को खराब करने के आशय से किया गया है।
उन्होंने बताया कि 2009 में मैं विधायक था और तब मैं कैसे उत्तराखंड सरकार के प्रतीक चिन्ह को प्रयोग कर सकता था, जबकि वायरल पत्र में जो लेटर पैड है, उसमें उत्तराखंड सरकार लिखा है। मंत्री बोले, विधायक रहते हुए मैंने विधानसभा से जारी “सदस्य, विधानसभा उत्तराखंड” का क्रमांक सहित पत्र प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि यह किसी बड़ी साजिश के तहत कूटनीति की गई है और इसके लिए मैंने एमडीडीए के वीसी को वायरल पत्र के आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments