Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमिट्टी में लिपटे सीएम धामी, बचपन की यादें की ताजा

मिट्टी में लिपटे सीएम धामी, बचपन की यादें की ताजा

-मिटटी का लेप लगा मृदा चिकित्सा में लिया भाग

देहरादून: मुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय कुमाऊं दौरे पर है I इस दौरान राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के मौके पर उन्होंने मृदा चिकित्सा कार्यक्रम में भाग लियाI कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से पूर्व सीएम धामी ने खुद भी मिटटी का लेप लगाकर इस पद्धति का लाभ लिया।

शुक्रवार को कुमाऊं दौरे के चलते सीएम धामी चंपावत के टनकपुर स्थित नवयोग ग्राम पहुंचे। जहां उन्होंने नवयोग सूर्योदय सेवा समिति की ओर से आयोजित नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) एवम् नवयोग कार्यक्रम में सम्मेलन में हिस्सा लिया। इससे पहले उन्होने मृदा चिकित्सा के कार्यक्रम में शमिल होकर अपने शरीर पर मिटटी का लेप लगा नेचुरोपैथी पद्धति का लाभ लिया।

सीएम धामी ने कहा कि मृदा थैरेपी हमें बचपन की याद दिलाती है। नेचुरोपैथी ऋषि मुनियों के समय से चली आ रही है। कहा कि बीते दिनों कोरोना महामारी ने भलिभांति ये परिचय कराया कि इस तरह की थैरेपी किस तरह से उपयोगी है। हमें इसे बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए। 

इसके बाद वे शारदा घाट जाऐंगे और घाट का निरीक्षण करेंगे साथ ही वे कैंप कार्यलय टनकपुर पहुंचकर मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments