Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम के कालसी जनता दर्शन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अल्ट्रासाउंड मशीन...

डीएम के कालसी जनता दर्शन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की थी मांग

देहरादून। साहिया में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मिलेगी। स्थानीय जनता की मांग पर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग ने सैया चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन भेज दी है तथा सहिया अस्पताल में विकास नगर चिकित्सालय से सप्ताह में 2 दिन रेडियोलॉजिस्ट रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड की सुविधा है। अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने से मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा लेने के लिए विकासनगर के चक्कर लगाने पड़ते थे। बीते दिनों कालसी में जिलाधिकारी के जनता दरबार में साहिया क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा की मांग की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सीएमओ को साहिया में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, जिसके क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर दी गई है तथा विकास नगर से रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी के आदेश किया जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments