Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डशीतकाल के लिए बंद हुए, श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

शीतकाल के लिए बंद हुए, श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

देहरादून: गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए आज बंद कर दिए गये हैं। इस मौके पर रविवार सुबह दस बजे सुखमनी साहिब का पाठ प्रारम्भ हुआ। उसके बाद बारह बजकर पचास मिनट पर कीर्तन.अरदास, जयकारों की गूंज के साथ पंज प्यारों की अगुवाई व सेना के जवानों की देख रेख में गुरु ग्रन्थ साहिब को, सुखासन स्थान पर बैंड बाजों के साथ ले जाया गाया। अंतिम अरदास के मौके पर भरी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए आज पंज प्यारों की अगुवाई में अरदास और जयकारों की गूंज के साथ बंद कर दिये गये हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु ग्रन्थ साहिब को, सुखासन स्थान ले जाते हुए अंतिम अरदास में शामिल हुए।

श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन कमेटी के अनुसार इस वर्ष 18 सितंबर से यात्रा शुरू हुई थी। इस दौरान करीब ग्यारह हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। वहीं आज कपाट बंद होने के अवसर पर 18 सौ श्रद्धालु अंतिम अरदास का हिस्सा बने।

इस अवसर पर ट्रस्ट ने यात्रा के सफल संचालन में सभी के सहयोग के लिए शुक्राना अदा किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments