Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा के लिए उमड़े श्रद्धालु, पंजीकरण के लिए लगी लंबी कतारें

चारधाम यात्रा के लिए उमड़े श्रद्धालु, पंजीकरण के लिए लगी लंबी कतारें

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऋषिकेश पहुंचने लगे हैं।पंजीकरण काउंटर पर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं को लेकर कमर कसी हुई है। वहीं चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ तीर्थनगरी में उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु यात्रा को लेकर काफी उत्साहित नजर आए हैं। यात्रा पंजीकरण कार्यालय परिसर में हजारों श्रद्धालु ऑफलाइन पंजीकरण के लिए लाइन में लगे हुए देखे गए हैं। सुबह पांच बजे से ही पंजीकरण के लिए लाइन लगनी शुरू हो गई थी जो अभी तक लगातार लगी हुई है। श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए दर्जनों पुलिसकर्मी व्यवस्थाओं को बनाने में जुटे हैं। निगरानी के लिए खुद यात्रा के नोडल अधिकारी और एसपी देहात लोकजीत सिंह यात्रा पंजीकरण कार्यालय परिसर में मौजूद हैं। वो यात्रियों से बात करके उनसे व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी ले रहे हैं। एसपी देहात लोकजीत सिंह ने बताया कि शहर में हजारों श्रद्धालु यात्रा के लिए पहुंचे हैं। सड़कों पर ट्रैफिक जाम ना हो। इसके लिए पुलिस का प्लान तैयार है।
जरूरत पड़ने पर प्लान लागू किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था पर भी पुलिस का फोकस है। बता दें कि ऋषिकेश में यात्रियों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या एक हजार निर्धारित की गई है। एक हजार पंजीकरण होने के बाद ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे। ज्यादा से ज्यादा यात्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें इस पर प्रशासन का फोकस है। बता दें कि कल 9 मई को चारधाम यात्रा के लिए बसों का पहला बेड़ा रवाना होगा। ऋषिकेश नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सड़कों से अतिक्रमण हटाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है,अलग-अलग टीमों को क्षेत्र में भेजा गया है। उन्होंने बताया की चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments