Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदार घाटी के कण-कण में भगवान शिव का वासः राज्यपाल

केदार घाटी के कण-कण में भगवान शिव का वासः राज्यपाल

-राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन


रूद्रप्रयाग। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) गुरुवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को केदारनाथ धाम पहुचें। उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर विश्व एवं जन कल्याण के कामना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) का जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा वीआईपी हैलीपैड पर स्वागत किया। ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहित समाज से मिले। पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल ने मंदिर प्रांगण में खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बाबा केदार के जयकारे भी लगवाए, उन्होंने श्रद्धालुओं से रूबरू होते हुए कहा कि शिवभक्त से बड़ा इस दुनिया में कोई भी नहीं है। केदार घाटी के व्यंगम दृश्य से प्रभावित होकर राज्यपाल ने कहा कि केदार घाटी के कण- कण में भगवान भोलेनाथ का वास है। यहां के पर्वतों में भगवान शिव की छवि दिखती है। यह भगवान केदारनाथ की महिमा ही है कि केदारपुर में पहुंचते ही मनुष्य ध्यान मग्न होने लगता है। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से केदारपुरी में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने उन्हें विभिन्न चरणों में केदार घाटी में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश करते हुए आने वाले समय में होने वाले कार्यों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दे रहे जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और मंदिर समिति के सभी लोगों की सराहना करते हुए सभी को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, पूर्व अध्यक्ष किशन, पंकज शुक्ला, उमेश चंद्र पोस्ती, तेज प्रकाश त्रिवेदी उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा सहित तीर्थ पुरोहित एव शिव भक्त मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments