Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभगवान तुंगनाथ की डोली पहुंची शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ, तुंगनाथ महोत्सव घोषित...

भगवान तुंगनाथ की डोली पहुंची शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ, तुंगनाथ महोत्सव घोषित हुआ जिला स्तरीय महोत्सव

देहरादून

देहरादून: पंचकेदार में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ आगमन पर आयोजित एक दिवसीय तुंगनाथ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनन्द उठाया।

भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में आयोजित तुंगनाथ महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंच केदार के आंचल में बसे भू-भाग को विश्व में बड़ी श्रद्धा से जाना जाता है। इसलिए प्रतिवर्ष सैकड़ो तीर्थ यात्री यहाँ के पावन तीर्थों में आकर अपने को धन्य महसूस करते है। उन्होंने भगवान तुंगनाथ के धाम व शीतकालीन गद्दी स्थल की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि इस माटी में पदार्पण करने से मनुष्य को अपार शान्ति मिलती है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है, तथा आगामी 5 नवम्बर को केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से 2024 तक कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन का कार्य पूरा हो जायेगा तथा चार धाम परियोजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दर्जनों जन कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही हैं। जिसका लाभ हर ग्रामीण को मिल रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उपनल कर्मियों, आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि कर दी गयी है तथा आंगनबाड़ी कार्यत्रियों के मानदेय में जल्द कार्यवाही की जायेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने तुंगनाथ महोत्सव को जिला स्तरीय महोत्सव तथा मक्कू गाँव में स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की।

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है तथा प्रदेश भाजपा सरकार में साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास हुआ है।  पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, केदारनाथ विधायक श्री मनोज रावत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments