Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधप्रेमी ने पति-पत्नी की तवे से पीट-पीटकर की हत्या

प्रेमी ने पति-पत्नी की तवे से पीट-पीटकर की हत्या

देहरादून: देहरादून शहर के पटेलनगर से डबल मर्डर की एक घटना सामने आई है। एक शख्स ने पति-पत्नी को रोटी बनाने वाले तवे से ताबड़तोड़ वार कर  मार डाला। हत्यारोपी भी उसी मकान में रहता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया।  पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन जो बात सामने आ रही है वह चौंकाने वाली है।

पुलिस के अनुसार, वारदात रात ढाई बजे लगभग की है। पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक हफ्ते पहले साबी, राजेंद्र और हरिद्वारी ने एक फ्लैट में एक कमरा किराए पर लिया। राजेंद्र और साबी सहानपुर के रहने वाले थे। जबकि हरिद्वारी चंदोसी मुरादाबाद का रहने वाला है। राजेंद्र होटल में काम करता था और हरिद्वारी पुताई का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, उसने रात ढाई बजे तीनों फ्लैट में मौजूद थे। साथ में एक महिला भी थी। आरोप है कि राजेंद्र के साथ रह रही महिला साबी को हरिद्वारी अपने साथ रखना चाहता था। इसे लेकर राजेंद्र और हरिद्वारी के बीच रात में विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर हरिद्वारी ने तवे से राजेंद्र और साबी के सिर पर वार कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी हरिद्वारी भागने लगा, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। साथ में मौजूद दूसरी महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments