Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमहादेव से मिलती है शक्ति, क्योंकि उनमें होता है स्वयं शक्ति का...

महादेव से मिलती है शक्ति, क्योंकि उनमें होता है स्वयं शक्ति का निवासः रेखा आर्या

देहरादून। महाशिवरात्रि के इस पावन दिन पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित प्राचीन चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना किया।इस अवसर पर देवों के देव महादेव से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।कहा कि भगवान भोलेनाथ मेरी मंगल कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को नई ताकत भी दे। कहा कि साथ ही उत्साहपूर्वक मनाया जाने वाला यह पर्व सबके जीवन में शांति और समृद्धि लेकर आए। यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को नई ताकत भी दे।
महाशिवरात्रि भगवान शिव की सबसे बड़ी रात्रि के रूप में जानी जाती है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च यानी आज देशभर में मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त दिन भर उपवास रखते हैं। गरुड़ पुराण, पदम पुराण, स्कन्द पुराण, शिव पुराण और अग्नि पुराण में शिवरात्रि पर्व की महिमा का वर्णन मिलता है। बता दे कि महाशिवरात्रि पर्व के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शिव-पार्वती विवाह बंधन में बंधे थे। देश में बनारस, प्रयागराज, अयोध्याधाम, चित्रकूट, उज्जैन, हरिद्वार, ऋषिकेश, नासिक, मंडी समेत सभी देवालयों और शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। शिवभक्त मंदिरों में, गंगा और अन्य नदियों के पावन तटों पर भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रहे हैं। वहीं इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च यानी आज देशभर में मनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments