Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमहाराज ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

महाराज ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

“काशी से बनारस” लिखा अंग वस्त्र व “कालडी से केदार” पुस्तक भी भेंट की

देहरादून: प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बेस्तू वरस (गुजराती में नव वर्ष) की शुभकामनाएं भी दी।

केदारनाथ में पूजा अर्चना और विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली रवाना होने से पूर्व शुक्रवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर उनसे शिष्टाचार भेंट की।

जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें बेस्तू वरस (गुजराती में नव वर्ष) की शुभकामनाएं देते हुए मुकेश नौटियाल द्वारा लिखित “कालडी से केदारनाथ” पुस्तक भी भेंट की। इस पुस्तक में आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी के साथ साथ उनकी केरल से केदारनाथ तक की यात्रा का वर्णन किया गया है।

महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी को बनारस के बुनकर द्वारा बनाया गया एक अंग वस्त्र जिस पर “काशी से बनारस” लिखा हैभी भेंट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अंग वस्त्र बनाने वाले बुनकर की इच्छा थी कि उसके बनाये अंग वस्त्र को प्रधानमंत्री मोदी धारण कर एक फोटो खिंचवायें और वह फोटो उसे भेजी जाये। बुनकर की इच्छा के मुताबिक उन्होने अंग वस्त्र धारण कर उसमें फोटो भी खिंचवाया। इस फोटो को अब बुनकर को भी भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments