Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमहाराज ने देखी श्रीदेव सुमन पर आधारित गढ़वाली फिल्म

महाराज ने देखी श्रीदेव सुमन पर आधारित गढ़वाली फिल्म

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज अपनी पुत्रवधू के साथ राजपुर रोड स्थित एक माल में उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी, बलिदानी अमर शहीद श्रीदेव सुमन के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक गढ़वाली फिल्म पहाडी रत्न श्रीदेव सुमन देखने पहुंचे।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज अपनी पुत्रवधू के साथ रविवार को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सीटी माल में अपनी पुत्रवधू के साथ राजपुर रोड स्थित एक माल में 20 अप्रैल से प्रदर्शित हो रही पहाडी फिल्म के बैनर तले बनी उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी, बलिदानी अमर शहीद श्रीदेव सुमन के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक गढवाली फिल्म श्पहाडी रत्न श्रीदेव सुमनश् देखने पहुंचे। फिल्म देखने के बाद श्री महाराज ने कहा कि निर्माता विक्रम नेगी द्वारा बनाई इस गढ़वाली फिल्म में बेगारी प्रथा की स्पष्ट झलक दिखलाई गई है।
श्रीदेव सुमन 28 वर्ष की अल्पायु में शहीद हो थे। वह एक कवि, लेखक व पत्रकार भी रहे और काफी दिन आगरा सेन्ट्रल जेल में कैदी रहे। ऐसी महान विभूति पर यह उत्कृष्ट गढवाली फिल्म बनी है। निश्चित रूप से श्रीदेव सुमन की शौर्य गाथा पर बनी यह फिल्म आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। श्री महाराज ने फिल्म निॢर्माण से जुड़े मुख्य कलाकार राजेश मालगुडी, अनुज कण्डारी, शिवानी भण्डारी, टीना नेगी, रवि मंमगाई, प्रकाश विष्ट सहित सभी कलाकारों को बेहतरीन अभिनय और निर्देशन के लिए ब्रज रावत, कथासार व शोध संकलन के लिए डा० एम० आर० सकलानी सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments