Latest news
मिठाई की दुकानों में गंदगी का साम्रराज्य देख तीन के लाइसेंस निरस्त श्रीनगर में एलिवेटेड रोड़ निर्माण को केन्द्रीय मंत्री की हरी झंडी अगस्त्यमुनि महाविद्यालय को मिलेगी बेहतरीन कॉलेज की पहचानः अनिल बलूनी पुराने कुओं के जीर्णोंधार के लिए चलेगा विशेष अभियानः मुख्यमंत्री सरकार ने प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ने क... धामी ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर किया सैनिकों का सम्मान राज्यपाल के समक्ष दिया शोध कार्य की प्रगति पर प्रस्तुतिकरण जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने की जरूरतः कंडवाल हिमज्योति स्कूल में ग्रामीण बच्चों के बने आयुष्मान व आभा आईडी मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं की जांच में जुटे अधिकारी

[t4b-ticker]

Friday, April 11, 2025
Homeराष्ट्रीयमहिला शक्ति: निर्मला सीतारमण प्रथम तो नीता अम्बानी देश की सबसे शक्तिशाली...

महिला शक्ति: निर्मला सीतारमण प्रथम तो नीता अम्बानी देश की सबसे शक्तिशाली महिला

देहरादून: फॉर्च्यून इंडिया की ओर से जारी भारत की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची के अनुसार देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण देश की सबसे शक्तिशाली महिला हैं, जबकि रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी दूसरे स्थान पर हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन तीसरे, बायोकॉन की कार्यकारी चेयरमैन किरण मजूमदार शॉ चौथे और भारत बायोटेक की सह-संस्थापक एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा इला पांचवें स्थान पर हैं।

देश की प्रथम 10 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची निम्न है :

1. निर्मला सीतारमण, वित्तमंत्री भारत

2. नीता अंबानी, संस्थापक एवं चेयरपर्सन – रिलायंस फाउंडेशन

3.सौम्या स्वामीनाथन, मुख्य वैज्ञानिक – विश्व स्वास्थ्य संगठन

4. किरण मजूमदार शॉ, कार्यकारी चेयरमैन-बायोकॉन

5. सुचित्रा इला, सह-संस्थापक एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक – भारत बायोटेक

6.अरुंधति भट्टाचार्या चेयरपर्सन – सेल्सफोर्स इंडिया

7. गीता गोपीनाथ मुख्य अर्थशास्त्री – आईएमएफ

8. टेसी थॉमस महानिदेशक, एयरोनॉटिक्स सिस्टम्स – डीआरडीओ

9. रेखा एम मेनन चेयरपर्सन – एक्सेंचर इंडिया,

10. रेड्डी सिस्टर्स अपोलो हॉस्पिटल्स

युवा शक्तिशाली महिलाओं में इशा अंबानी पहले स्थान पर

फॉर्च्यून इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की निदेशक इशा अंबानी (30 वर्ष) सबसे कम आयु की सबसे शक्तिशाली महिला हैं। बायजू की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ (35) दूसरे स्थान पर हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (39) को तीसरा स्थान दिया गया है। वहीँ अमेजन प्राइम वीडियो की हेड ऑफ इंडिया ओरिजनल्स अपर्णा पुरोहित (42) और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की प्रवर्तक अमीरा शाह (42) को संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर रखा गया है। जूम वीडियो कम्युनिकेशंस की सीओओ अपर्णा बावा (43) इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments