Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराध25 साल तक कोर्ट को गुमराह करने वाला हत्या आरोपी गिरफ्तार

25 साल तक कोर्ट को गुमराह करने वाला हत्या आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। 25 साल से कोर्ट को नाम और पता गलत बता कर गुमराह कर रहा आरोपी आखिरकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
कोर्ट को नाम और पता गलत बता कर 25 साल से गुमराह कर रहे आरोपी को रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। समन जारी होने के बाद भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। जिसके बाद पुलिस जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने फिर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इस शातिर को जेल भेजने का आदेश दिया। कोर्ट को गुमराह करने के मामले वाले आरोपी की जांच में जब खुलासा हुआ तो पुलिस प्रशासन के पैरों तले जमीन खिसक गई। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी वर्ष 1998 में थाना बहेड़ी जिला बरेली में रुद्रपुर से चोरी की गई।लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार हुआ था। आरोपी ने दो साथियों के साथ मिल कर बंदूक को चोरी करने के दौरान सरदार इंद्र सिंह की हत्या कर दी थी। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस और न्यायालय से बचने के लिए अपना नाम फूलचंद उर्फ कल्लू पुत्र पाती राम निवासी ऊंचागांव, थाना शीशगढ़, जिला-बरेली, उप्र बताया था।  कोर्ट द्वारा जारी किए गए समन में आरोपी हाजिर नहीं हुआ तो कोर्ट द्वारा पुलिस प्रशासन को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के आदेश जारी किए गए। जब कोतवाली टीम पते पर पहुंची तो गांव में उस नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि वर्ष 1998 में हत्या के मामले में कल्लू उर्फ कल्याण राम उर्फ फूलचंद पुत्र नन्द राम निवासी उच्चा गांव रुस्तमनगर थाना शीशगढ़ जिला बरेली उप्र जेल गया था। जिसके बाद टीम द्वारा आरोपी को उसी के गांव से गिरफ्तार किया गया है। ेआरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments